Search KhabarFast

Press ESC to close

ihar News: CM सम्राट चौधरी ने 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, राज्य में बनेंगे 20 नए खेल कॉम्प्लेक्स

ihar News: CM सम्राट चौधरी ने 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, राज्य में बनेंगे 20 नए खेल कॉम्प्लेक्स

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से बिहार पहुंचे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय जाना और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन गौरव का क्षण है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में बड़ी संख्या में पदक जीतते हैं। बिहार के खिलाड़ियों को भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए।

बिहार में बनाए जा रहे 20 नए खेल कॉम्प्लेक्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में 20 नए खेल कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बिहार के खिलाड़ी भी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

खिलाड़ियों को बिहार के पर्यटन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतियोगिता में भाग लेने आए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाना चाहिए। यहां आने वाली सभी टीमें बिहार की ब्रांड एंबेसडर हैं। वे अपने साथ बिहार की सकारात्मक छवि और यहां के आतिथ्य का अनुभव लेकर जाएं।

बलवान सिंह और अर्जुन देशवाल को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कबड्डी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए बलवान सिंह तथा कॉमनवेल्थ पदक विजेता अर्जुन देशवाल को सम्मानित किया। बिहार राज्य कबड्डी संघ के मुख्य संरक्षक अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप गदा भी भेंट की गई। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री किशन लाल पंवार और बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक और विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।                       

Also read: Bihar News: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! 30 अक्टूबर को आएगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने पटना जू के पास खोला पहला तरकारी आउटलेट, 200 केंद्र खोलने की तैयारी, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना जू के गेट नंबर-2 के पास तरकारी आउटलेट का उद्घाटन किया। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) की ओर से संचालित यह अपनी तरह का पहला आउटलेट है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ

Bihar News: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधान मंडल परिसर की नर्सरी गोद लेने का लिया फैसला, प्रकृति संरक्षण के लिए की खास अपील

Bihar News:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए बिहार विधान मंडल परिसर स्थित नर्सरी को गोद लेने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य नर्सरी का संरक्षण एवं संवर्धन करने के साथ हरित वातावरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast