Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में दिखेगा मानसून का असर, तेज हवाओ और बारिश का अलर्ट; यहां पढ़े कल के मौसम का पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में दिखेगा मानसून का असर, तेज हवाओ और बारिश का अलर्ट; यहां पढ़े कल के मौसम का पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून एक्टिव है। कई राज्यों में भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। तो पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 जुलाई 2026 के लिए तेज आंधी-हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। IMD की मानें तो दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं 24 जुलाई को मौसम कैसा रहेगा?

किन राज्यों में बरसेंगे बादल?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार. देशभर के 15 से ज्यादा राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Also read: दुल्हन को घर लाने जा रही बारात हादसे का शिकार, तालाब में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

अब अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो. राजधानी का मौसम ठीक-ठीक बना हुआ है। लेकिन 24 जुलाई की शाम से मौसम में कुछ बदलाव देखने मिलेंगे। हल्की से मध्यम बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी। इस दौरान तापमान में गिरावट और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

24 जुलाई को उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्यों के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 70 से 80 KMPH की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भारी बारिश का दौर रहेगा। IMD ने 27 जुलाई तक के लिए बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने पटना, गया, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में बारिश का दौर जारी

IMD ने हरियाणा के लिए भी बारिश की चेतावनी दी है। यमुनानगर, फरीदाबाद, अंबाला में बारिश का अलर्ट जारी है। इसके अलावा पंजाव में भी मानसून का असर देखा जा सकता है। पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन और नदियों में उफान का खतरा बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का खौफनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

Delhi News: दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-क्रेन-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 की मौत; 3 अन्य घायल

Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast