Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के वक्त अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुआ यह हादसा?
बताया जा रहा है कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के काम में लगे कर्मचारी CCTV लगाने का काम कर रहे थे। लेकिन तभी डंपर की टक्कर क्रेन और खड़ी ऑटो-रिक्शा से हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान संगम विहार निवासी रामदास के पुत्र उमेश (23), संगम विहार निवासी अशोक कुमार के पुत्र प्रवीण (35) और मानव संसाधन प्रबंधक सूरज (34) के रूप में हुई है। सूरज के बारे में अधिक जानकारी उनके नियोक्ता से प्राप्त की जा रही है। तो वहीं, घायलों की पहचान संगम विहार निवासी नरेंद्र के पुत्र आकाश (20) और सुरेंद्र के पुत्र अनूप (26) हैं। रोहिणी निवासी पूरन सिंह के पुत्र खेम सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई हैं।
Also read: Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का खौफनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
जबकि संगम विहार निवासी कलेदीन के पुत्र सुधीर नामक एक अन्य मजदूर को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटनास्थल एक मध्यम आकार के डंपर के रूप में क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है और वह घटनास्थल से फरार हो गया है। यह हादसा सरिता विहार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली रोड नंबर 13 पर हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।