Search KhabarFast

Press ESC to close

दुल्हन को घर लाने जा रही बारात हादसे का शिकार, तालाब में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

दुल्हन को घर लाने जा रही बारात हादसे का शिकार, तालाब में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

Odisha Road Accident: ओडिशा में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां ढेंकनाल सदर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत इंदिपुर-छतिया गांव के पास बारातियों से भरी एक महिंद्रा SUV कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। जिस वजह से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है।

Also read: Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, SC बोला - दो हफ्ते के अंदर...

कैसे हुआ हादसा?

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में स्थित बांगुरसिंह गांव के रहने वाले अभिषेक साहू की शादी जिले के सदर थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव के निवासी रोहित कुमार पृष्टि की बेटी के साथ तय हुई थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए बांगुरसिंह गांव से बारीतियों से भरी कई गाड़ियां इंदुपुर गांव के लिए निकली थी। लेकिन इस दौरान अंधेरा होने की वजह से एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक तालाब में गिर गई। जिस कारण वे लोग तालाब में डूबने लगे।

मौके पर बने अफरा-तफरी के माहौल की वजह से आसपास के ग्रामीणों को हादसे के बारे में पता चला। जिसके बाद वह तुरंत मदद करने पहुंचे। लेकिन तब तक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समय रहते ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया। तो वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए। इसके साथ ही, मृतकों की पहचान भी कर ली गई हैं। मृतकों में राम साहू (25), अबिनाश साहू (26), राकेश कुमार साहू (25), चंद्रकांत स्वैन (27) और अभिजीत साहू (25) का नाम शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-क्रेन-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 की मौत; 3 अन्य घायल

Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast