Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, मसूरी द्वारा टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत योग की जन्मभूमि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप आज विश्वभर के देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

Also read: Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग

जीवन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है योग

कार्यक्रम में योगाचार्य कोमल सेमवाल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन और बदलती जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, अनीता सक्सेना, गुडमोहन राणा, विजय रमोला, आईटीबीपी के जवान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, धन प्रकाश, मनमोहन कर्णवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के CM नायब सैनी ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा, बताया आस्था और विरासत का प्रतीक

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का भव्य आगाज हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा सौ साल पुरानी यह परंपरा अंबाला की आस्था, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है।

Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Uttarakhand News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और 13 पुलिस उपाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast