Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग

Subodh Uniyal Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग कर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन की आधारशिला है।

नियमित योग करने की दी सलाह

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देश इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव से मुक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Also read: Uttarakhand News: CM धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर दिया जोर

CM धामी ने युवाओं को दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में कार्य कर रहा है। योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: सीएम धामी के नेतृत्व में देश का पहला र्पुनर्रोजगार सेल का गठन,प्रत्येक अग्निवीर का रोजगार

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश के पहले अग्निवीर र्पुनर्रोजगार सेल द्वारा सुनिश्चित होगा प्रत्येक सैनिक के लिए रोजगार। अग्नवीर योजना को लेकर जारी विपक्षी राजनीति को पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने निराधार, तथ्यहीन, गैरजरूरी और भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।

Uttrakhand News: हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, वोकल फॉर लोकल को दिया गया प्रोत्साहन

Uttrakhand News:देहरादून में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को दिया प्रोत्साहन।

Uttrakhand News:धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को मिलेगी नई गति

Uttrakhand News:उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast