Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘समाज को जागरूक करने…’, CM धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं जागरण स्मारिका का विमोचन किया

Uttarakhand News: ‘समाज को जागरूक करने…’, CM धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं जागरण स्मारिका का विमोचन किया

CM Dhami: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Also read: Uttrakhand News: एप्रोच रोड धंसने के बाद आरोपों में घिरी रुचि भट्ट की सफाई, बोलीं- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

बता दें, इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान,  श्री दिगंबर सिंह नेगी, श्री गोविंद बिष्ट, श्री सोहन सिंह नेगी, श्रीमती आशा असवाल, श्री धनपाल रावत, श्री किशन भंडारी, श्री प्रताप सिंह बिष्ट, श्री चंदन सिंह भंडारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने का संकल्प, वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की तैयारी

उत्तराखंड में बुधवार 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। “आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ निरोगी जीवन पाएं” के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने, आयुष जीवनशैली को बढ़ावा देने और प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक शोध एवं नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ से पौने दो महीने का समय शेष है।

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने ली बैठक, अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल की घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast