Noida Elevated Expressway: नोएडा और उसके आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। शहर में करीब 31 किलोमीटर लंबे एक नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। यह नया कॉरिडोर यमुना पुश्ता (Yamuna Embankment) के किनारे बनेगा और नोएडा के सेक्टर-94 से ग्रेटर नोएडा के चाई-4 तक जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के बीच की यात्रा को और ज्यादा आसान बनाना है। जिससे लाखों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
Also read: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खौफनाक वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर चोट के निशान
किसे-क्या मिलेगा फायदा?
बता दें, यह एलिवेटेड रोड DND फ्लाईवे, कालींदी कुंज से शुरु होगा, जो आने वाले वाहनों को सीधा यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की जाएगी। यह परियोजना केवल ट्रैफिक समस्या को कम नहीं करेगा, बल्कि इलाके के आर्थिक और शहरी विकास को भी गति मिलेगी। जिससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में समय की बचत होगी। रियल एस्टेट और आर्थिक गतिविधियों को नया बूस्ट मिलेगा। शहर के अंदरूनी सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा।
मालूम हो कि इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को लेकर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। जिसमें इस प्रस्तावित सड़क पर 3 स्थानों पर ट्रैफिक के लिए जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया गया है। ये एक्सप्रेस-वे 8 लेन का होगा।