Search KhabarFast

Press ESC to close

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, 73% पूरा हुआ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, 73% पूरा हुआ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Greenfield Expressway: फरीदाबाद और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का सपना अब तेजी से साकार होता दिखाई दे रहा है। फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 73 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद फरीदाबाद, पलवल और पूरे एनसीआर के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

कब तक पूरा होगा एक्सप्रेसवे?

करीब 31.425 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब संशोधित समयसीमा के अनुसार इसके अप्रैल 2027 तक पूरा होने की संभावना है। यह एक्सप्रेसवे डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास के जरिए सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा। साथ ही यह केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से फरीदाबाद और पलवल के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। फरीदाबाद में वर्तमान में 30 हजार से अधिक छोटे और बड़े उद्योग संचालित हैं। वहीं यमुना क्षेत्र के आसपास करीब 9 हजार एकड़ जमीन पर नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। यह आईएमटी एयरपोर्ट के काफी करीब होगी, जिससे उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी।

विदेशी निवेशकों तक पहुंच होगा आसान

उद्योग जगत का कहना है कि जिस तरह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने गुरुग्राम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी तरह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट फरीदाबाद और पलवल के लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकता है। एयरपोर्ट के कारण निर्यात करने वाली कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा और विदेशी निवेशकों तक पहुंच आसान होगी।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सरकार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के आसपास आईटी हब और औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वर्तमान में फरीदाबाद के लोगों के लिए हवाई यात्रा का मुख्य विकल्प दिल्ली एयरपोर्ट है, लेकिन जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उन्हें एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। वहीं बेहतर कनेक्टिविटी का असर रियल एस्टेट सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में फरीदाबाद निवेश और आवास के लिए एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर सकता है। 

Also read: Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मछली पालन पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा HTET परीक्षा का शेड्यूल जारी, तीन कैटेगरी में होगी परीक्षा

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET परीक्षा 2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा तीन अलग-अलग कैटेगरी, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पीजीटी लेवल-3 की HTET परीक्षा 4 जुलाई 2025 को शाम (Evening) की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा 5 जुलाई 2025 को सुबह (Morning) की शिफ्ट में कराई जाएगी।

Haryana news : हरियाणा में स्कूल संचालिका मर्डर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा की स्कूल संचालिका मनीषा हत्याकांड में पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपियों को रोहतक से शिमला ले जाया जाएगा।

Haryana News: रोहतक में दिल दहला देने वाली वारदात, धड़ से अलग मिला युवक का सिर, इलाके में दहशत

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना क्षेत्र के गांव इस्माइला 9बी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह गांव के जलघर परिसर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीरज पुत्र दिलबाग निवासी इस्माइला 9बी के रूप में हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast