PM Mudra Yojna: छोटे कारोबार और नए उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर तरह-तरह के लोन संबंधी योजनाओं की शुरुआत करते रहते हैं। इन योजनाओं के जरिए योग्य आवेदकों को कारोबार शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए हजारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का लोन दिया जाता है। इतनी ही नहीं, सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी वाला लोन उपलब्ध भी कराती है। जिससे युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिल सके।
किसे मिल सकता है लोन?
बता दें, अगर आपके पास पूंजी की कमी है और आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते है या मौजूदा बिजनेस को और बढाना चाहते है तो सरकार आपको पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojna) के तहत लिए 20 लाख रुपये तक लोन देती हैं। इससे पहले इस लोन की लिमिट 10 लाख रुपये तक थी। इस लोन का मकसद छोटे व्यवसायियों, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं, स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले लोगों, महिला उद्यमियों और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (MSME) संचालकों को आर्थिक सहायता देना है।
Also read: Today Gold-Silver Price: सोना ₹1.51 लाख के पार, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग; जानें आज 16 जून का ताजा रेट
PM मुद्रा स्कीम में चार तरह के लोन
मालूम हो कि पीएम मुद्रा स्कीम चार मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में शिशु लोन, दूसरी कैटेगरी में किशोर लोन, तीसरी कैटेगरी में तरुण लोन और चौथी कैटेगरी में तरुण प्लस लोन को शामिल किया गया है। शिशु लोन में 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है। किशोर लोन में 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
तरुण लोन में 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। तरुण प्लस लोन के तहत 10 लाख रुपये से 20 लाख तक का लोन दिया जाएगा। लेकिन तरुण प्लस लोन उन आवेदकों को उपलब्ध होता है, जो इससे पहले तरुण लोन का लाभ उठा चुके हैं और उसे समय पर चुकाया है। ऐसे में अगर आपको 20 लाख रुपये तक का लोन चाहिए, जो आप तरुण प्लस की कैटेगरी में आते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.jansamarth.in पर जाएं।
2. इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
3. फिर अपनी जरूरत के अनुसार लोन कैटेगरी चुनें।
4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, PAN कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, पता प्रमाण अपलोड करें।
5. आवेदन जमा करने के बाद बैंक आपकी जांच करेगा।
6. अगर आप पात्र पाए गए तो 7 से 15 दिनों के अंदर लोन आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।