Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में स्कूल संचालिका मर्डर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा में स्कूल संचालिका मर्डर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा की स्कूल संचालिका मनीषा हत्याकांड में पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपियों को रोहतक से शिमला ले जाया जाएगा। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। इसके बाद पुलिस पूछताछ में ही पता चलेगा कि किसके इशारे पर आरोपियों ने मनीषा का मर्डर किया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मर्डर केस में अब तक शिमला पुलिस मनीशा के भाई हिमांक और उसके पार्टनर गोविंद व पति डॉ. सुभाष यादव सहित करीब 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं शूटरों की पहचान झज्जर के दुजाना गांव के आशीष अहलावत (22) और रोहतक के सुनियारा निवासी दीपक (25) के रूप में हुई है।

दोनों ने शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल में 13 जून को संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीषा का अपने भाई हिमांक के साथ स्कूल की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

अब मामले में हिमांक ने एक वीडियो जारी कर कहा- मेरा इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है। मेरे ऊपर भी हमला हुआ है, जिसमें मुझे काफी चोटें लगी हैं। वहीं शिमला पुलिस रोहतक में हिमांक के स्कूल की भी जांच कर चुकी है।

शूटरों ने कैसे किया मनीषा का मर्डर…

शिमला पुलिस के अुसार, दोनों शूटर (आशीष व दीपक) एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से शिमला पहुंचे। इन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए हरियाणा नंबर की गाड़ी में हिमाचल नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाई। दोनों ने फेस मास्क भी पहने हुए थे।

मास्क लगाकर आए, गोली मारकर फरार: 13 जून को घटना के समय मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शी सिक्योरिटी गार्ड यशपाल ने बताया कि मनीषा मित्तल 10- 15 मिनट के लिए स्कूल परिसर से बाहर गई थीं। जब मनीषा वापस आ रही थी, इसी दौरान दो लड़के मास्क पहने हुए थे। दोनों मनीषा को गोली मारकर भाग गए।

मुख्य सड़क के बजाय लिंक रोड से भागे: ASP शिमला अभिषेक ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य सड़क के इस्तेमाल के बजाय लिंक रोड का इस्तेमाल करके भागे। एएसपी ने बताया कि दोनों ने यह कनफेस (स्वीकार) कर लिया है कि उन्होंने ही मनीषा को शूट किया है। दो पिस्तौल भी रिकवर की गई है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा HTET परीक्षा का शेड्यूल जारी, तीन कैटेगरी में होगी परीक्षा

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET परीक्षा 2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा तीन अलग-अलग कैटेगरी, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पीजीटी लेवल-3 की HTET परीक्षा 4 जुलाई 2025 को शाम (Evening) की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा 5 जुलाई 2025 को सुबह (Morning) की शिफ्ट में कराई जाएगी।

Haryana News: रोहतक में दिल दहला देने वाली वारदात, धड़ से अलग मिला युवक का सिर, इलाके में दहशत

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना क्षेत्र के गांव इस्माइला 9बी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह गांव के जलघर परिसर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीरज पुत्र दिलबाग निवासी इस्माइला 9बी के रूप में हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast