Search KhabarFast

Press ESC to close

DC vs MI मैच से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कल दिल्ली की सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

DC vs MI मैच से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कल दिल्ली की सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

DC vs MI Match Delhi Traffic Alert: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2026का रोमांचक मुकाबला कल शनिवार 4अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30बजे शुरू होगा। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है। दोपहर 1बजे से रात 9बजे तक भारी जाम की आशंका है।

ये रास्ते सबसे ज्यादा रहेंगे प्रभावित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी के मुताबिक, मैच के दिन बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और आसफ अली रोड सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इन सड़कों पर हेवी/कमर्शियल व्हीकल्स का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कुछ खास हिस्सों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने सलाह दी है कि लोग इन रास्तों से पूरी तरह बचें और पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बना लें।

ट्रैफिक पुलिस की सलाह

1. मैच से संबंधित क्षेत्रों से बचकर चलें और समय से पहले निकलें।

2. पार्क एंड राइड की सुविधा का इस्तेमाल करें, जो निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध होगी।

3. दिल्ली मेट्रो, ऑटो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।

4. अगर स्टेडियम जाना है तो वैध पार्किंग पास वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। बिना पास के वाहनों को पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

5. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धैर्य रखें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे रीयल-टाइम अपडेट के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (@dtptraffic), वेबसाइट या ऐप चेक करते रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें और अगर संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन

Story Of Manav Suthar:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया ब्लू नहीं सफेद जर्सी में मैदान पर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast