Search KhabarFast

Press ESC to close

Priyanka Gandhi: 'ये अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे...' केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: 'ये अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे...' केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Lashehs Out On Centre: संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अभी भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। वह अपनी आदत से बाज नहीं आएंगे।      

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने फिर से बिहार और बंगाल के छात्रों पर एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कई लड़कियों को पैरेंट्स के फोन आ रहे है कि ये लोग उन्हें धमका रहे हैं।

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन जारी

दरअसल, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अड़ा था। लिहाजा 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि संसद सुचारू रुप से से चलेगा लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। अब विपक्ष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह का जवाब मांग रहा है। विपक्ष का कहना है कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठियां चलाई गई, कई छात्र घायल हुए हैं। विपक्ष के हंगामा के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है।  

Also read: नीट मामले में विपक्षी एकता में फूट, अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस!

लोकसभा मे पेश हुआ एंटी पेपर बिल  

संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत होगी। देश में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने संसद में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया। सरकार की तरफ से जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बिल पेश किया। इस बिल के जरिए सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए शिकंजा कस दिया है। नए बिल में 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपए की जुर्माना का प्रावधान किया गया है। साथ ही अगर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी दोषी हुई तो 8 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर दोषी पाए गए तो 10 साल जेल और 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, कोचिंग संस्थान पेपर लीक में संलिप्त पाए गए तो संपत्ति जब्त की जाएगी।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET Protest: प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का सरकार पर हमला, छात्रों पर पेलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

NEET Protest: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने हाल ही में हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर बल प्रयोग और डराने-धमकाने को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

UP Election 2027: मुरादाबाद में ओवैसी का बड़ा संदेश, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast