Search KhabarFast

Press ESC to close

CJP प्रोटेस्ट ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद; इंटरचेंज की सुविधा पर नहीं कोई रोक

CJP प्रोटेस्ट ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद; इंटरचेंज की सुविधा पर नहीं कोई रोक

Delhi Metro: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के चलते आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के ताजा अपडेट के अनुसार, गुरुवार सुबह 7:30 बजे से नई दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए। इस फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये 16 मेट्रो स्टेशन आदेश तक बंद रहेंगे

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने आज 23 जुलाई की सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक रोस्ट शेयर किया है। DMRC ने लिखा ‘लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखम्भा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन आज 23 जुलाई की सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।‘बता दें, ये सभी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय दिल्ली के व्यस्त इलाकों को जोड़ते हैं। लेकिन स्टेशन बंद होने की वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों, छात्रों और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। तो वहीं, यात्री या अन्य सार्वजनिक परिवहन तलाश कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए DMRC ने अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर चेक कर लें। साथ ही, बंद किए गए सभी स्टेशनों के आसपास जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। इसके अलावा इन इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।

Also read: Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे में आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, IMD ने 12 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट; यहां पढ़े आज का वेदर अपडेट

मालूम हो कि बुधवार रात कनॉट प्लेस में हुई ताजा हिंसा के बाद भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इस हिंसा में उपद्रवियों ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर पत्थर और बोतलों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। दरअसल, यह हमला रात करीब 8:30 बजे टॉल्स्टॉय मार्ग के पास हुआ, जिसमें एसीपी (कनॉट प्लेस) विवेक भगत घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रही, लेकिन अब शांति बहाल हो चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का खौफनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

Delhi News: दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-क्रेन-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 की मौत; 3 अन्य घायल

Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast