Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे में आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, IMD ने 12 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट; यहां पढ़े आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे में आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, IMD ने 12 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट; यहां पढ़े आज का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: IMD ने आज 23 जुलाई 2026 के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। इसका असर देशभर के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो अगले 8 घंटे में गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान  गरज-चमक के साथ 70-80KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी तलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

इन राज्यों में आंधी-भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तो वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इस दौरान 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-हवाओं का दौर जारी रहेगा।

Also read: पुलिसवालों पर लाठी-डंडा और पथराव...जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा तैनात, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा - धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अनिवार्य

दिल्ली में आज का मौसम

आज 23 जुलाई को देश की राजधानी में बारिश की चेतावनी दी गई है। जिससे तापमान में गिरावट होगी। तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। यानी कुल मिलाकर दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मेरठ, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार में बारिश का दौर जारी

अब अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पटना, सिवान, बेगूसराय समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या भा पैदा हो सकती है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट

आज 23 जुलाई को हरियाणा में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने   अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, फरीदाबाद और करनाल जैसे कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में IMD का बारिश का अलर्ट

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला में तेज आंधी और बारिश के आसार है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70KMPH रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast