Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET UG री-एग्जाम में भी नहीं रुका फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग और बायोमेट्रिक स्टाफ का पर्दाफाश; बिहार से 24 गिरफ्तारी

NEET UG री-एग्जाम में भी नहीं रुका फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग और बायोमेट्रिक स्टाफ का पर्दाफाश; बिहार से 24 गिरफ्तारी

NEET Solver Gang: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया गया था। जो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। लेकिन इस बीच बिहार पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़े स्तर पर सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया। इस रैकेट में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं। दरअसल, यह गिरोह परीक्षा में प्रॉक्सी उम्मीदवार (सॉल्वर) यानी असली अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों को परीक्षा देने के लिए भेजता है। इसके लिए गैंग छात्रों से लाखों रुपये तक वसूल लेता है। 

कैसे काम करता था गैंग?

बता दें, ये गैंग MBBS छात्रों और अन्य युवाओं को सॉल्वर के रूप में भर्ती करता था। जो परीक्षा केंद्र पर असली उम्मीदवार की जगह परीक्षा देते थे। इसके लिए असली उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक डिटेल के साथ छेड़छाड़ की जाती हैं। गैंग बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर असली उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और फोटो की जगह सॉल्वर का नाम जोड़ देता था। इस दौरान लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता है। बताया जा रहा है कि गैंग का नेटवर्क देश के अलग-अलग हिस्सों तक फैला हुआ है।

Also read: BPSC में सारण की बेटी का कमाल, अंकिता कुमारी बनीं SDM

कैसे हुआ इस गैंग का भंडाफोड़?

इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह गैंग मुख्य रूप से नालंदा, मुजफ्फरपुर, लखीसराय और पटना समेत कई जिलों में सक्रिय था। लेकिन गिरोह का खुलासा तब हुआ, जब हाजीपुर निवासी और पीएमसीएच का छात्र मयंक कश्यप संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया। जांच करने पर पता चला कि परीक्षा वाले दिन मयंक बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारी के रूप में एग्जाम सेंटर में घुसा, ताकि गैंग के सॉल्वर का बायोमेट्रिक कर वह उसे सुरक्षित कर सकें।

लेकिन प्रशासन को उसकी गतिविधियां आसामान्य लगी, जिसके बाद पूछताछ करने पर सारा सच सामने आया। आरोपी मयंक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान कई सॉल्वर और बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छानबीन करने पर इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड का नाम भी सामने आया। इस मामले में मेडिकल कॉलेज का छात्र अर्पित राज का नाम सामने आया। लेकिन यह पहली बार नहीं था, जब पुलिस को उस पर शक हुआ। साल 2024 के NEET पेपर लीक मामले में भी उससे पूछताछ की गई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर शुरू होगा शोध, संस्कृत विद्वानों ने रखे विचार

संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड शासन के निर्देशन में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् एवं श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्त्वावधान में मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान योजना के संचालन हेतु सचिवालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर नन्हीं बालिकाओं ने SSP देहरादून को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

आज दिनांक: 25-08-26 को PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast