Search KhabarFast

Press ESC to close

कर्नाटक में राज्यपाल की गैरमौजूदगी से बढ़ी हलचल, अब CM सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा?

कर्नाटक में राज्यपाल की गैरमौजूदगी से बढ़ी हलचल, अब CM सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा?

CM Siddaramaiah Resign: इस समय कर्नाटक की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल इस वक्त बेंगलुरु में नहीं हैं। वह किसी जरूरी काम से बुधवार रात को ही बेंगलुरु से मुंबई लिए रवाना हो गए। सिद्धारमैया ने पहले ही राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था। जिसके बाद वह अपना इस्तीफा उन्हें सौंपते। अब ऐसे में सवाल यह है कि CM सिद्धारमैया अपना इस्तीफा कैसे देंगे? 

Also read: Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में बेरहमी से मारने का आरोप

गवर्नर ऑफिस को सौंपा जाएगा इस्तीफा

दरअसल, राज्यपाल की गैर-मौजूदगी ने सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं, अब इस मसले पर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने स्थिति साफ कर दी है। सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया आज ही अपना इस्तीफा सौंप सकेंगे, लेकिन राज्यपाल की जगह गवर्नर के कार्यालय को। संवैधानिक प्रावधानों के तहत अगर राज्यपाल राज्य में मौजूद नहीं हैं तब भी मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा सौंप सकता है।

लेकिन ये इस्तीफा लिखित रूप में गवर्नर के सचिवालय को दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को कानूनी तौर पर वैध माना जाता है। इसके बाद राज्यपाल के वापस लौटते ही और उनकी सहमति मिलते ही इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाता है।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या चर्चा हुई?

जानकारी के अनुसार, आज सुबह सिद्धारमैया ने अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग के बाद सीएम सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जिसके बाद सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार ने नाम पर मुहर लगना तय है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का धमाकेदार आगाज, पहले दिन ही 1.47 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना को राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं से भरपूर उत्साह मिला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया के पहले ही दिन 14.7 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए।

Delhi News: MCOCA केस में AAP पूर्व विधायक नरेश बालियान को झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका

Naresh Balyan Bail Reject: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने बलियान की याचिका खारिज करते हुए आदेश पारित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast