Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में बेरहमी से मारने का आरोप

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में बेरहमी से मारने का आरोप

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कंझावला थाना क्षेत्र सावदा कॉलोनी में चोरी के शक में एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टमा के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक के हाथ-पैर बांधकर कई लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण पेंटिंग का काम करता था और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि कर्ण पर चोरी का शक जताते हुए कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 02 November: चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का खतरा, 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम

02 November Ka Mausam: साइक्लोन अर्नब के भारत के पूर्वी तट पर तबाही मचाने के कुछ दिनों बाद, बंगाल की खाड़ी के ऊपर 'मुरासु' नाम का एक नया साइक्लोनिक तूफ़ान बना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुरासु एक डीप डिप्रेशन के रूप में बना था, जो आखिरकार दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफ़ान में बदल गया। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में 23 kmph की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और तेज़ होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म मुरासु बन गया।

“पश्चिम बंगाल SIR का शिकार है”: ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में भरी हुंकार, सरकार पर साधा निशाना

Mamata Banerjee Ramlila Maidan rally: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि बंगाल के लोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के "शिकार" हैं और उन्होंने इस कवायद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई, और कहा कि वह हार नहीं मानेंगी। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने BJP पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाया

'10 लाख लोग कहां थे, दिखाइए', INDIA ब्लॉक की मेगा रैली पर BJP ने कसा तंज, भीड़ के दावे पर उठाए सवाल

INDIA Bloc Rally Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ' रैली के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी नेता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली में भीड़ को लेकर कांग्रेस के दावों की पोल खोलने का दावा किया। पात्रा ने रामलीला मैदान की तस्वीरें और ड्रोन वीडियो दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने का दावा हवा-हवाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast