Arjun Rana buffalo: इस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ का किसान मेला चर्चा का विषय बना हुआ है। मेले में मौजूद 80 लाख रुपये का भैंसा 'अर्जुन राणा' सभी लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें कई तरह के पशुओं को शामिल किया है।
इन्हीं में शामली जिले से आया मुर्रा नस्ल का भैंसा ‘अर्जुन राणा’ शामिल हुआ, जो लोगों की वाहवाही लूटने में कायम रहा। बता दें, इस भैंसे का वजन करीब 15.80 क्विंटल यानी 1580 किलो का बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। खास बात यह है कि यह भैंसा पशुओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में 12 से ज्यादा पुरस्कार भी जीत चुका है।
मालूम हो कि काफी बड़े और चमकदार शरीर वाले इस भैंसे के मालिक शामली के कांधला क्षेत्र के आल्दी गांव से पशुपालक डा. बबलू है। जो अपने पांच वर्षीय भैंसे के साथ मेरठ के किसान मेले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस भैंसे की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। लेकिन आमदनी की बात करें तो हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। बता दें, 'अर्जुन राणा' मुर्रा नस्ल का भैंसा है। इस नस्ल की भैंसें बेहतर दुग्ध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं और करीब 20 से 25 लीटर प्रतिदिन दूध देती हैं। इसके अलावा इसका सीमन भी अच्छी क्वालिटी का होता है, जिसके लिए अलग-अलग राज्यों के पशुपालक उनके फार्म पर आते हैं।
Also read: UP News: 'जनादेश का अपमान करना इनकी सोच', कांग्रेस-INDIA गठबंधन पर जमकर बरसे CM योगी; गोरखपुर पदयात्रा से पहले दिया 'अराजकता हटाओ' का संदेश