Search KhabarFast

Press ESC to close

Bollywood News: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव, पति से अलग होने की घोषणा

Bollywood News: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव, पति से अलग होने की घोषणा

Kanika Kapoor Divorce: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली कनिका कपूर ने अपने बिजनेसमैन पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने शादी के करीब चार साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। कनिका ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर की जानकारी दी।

कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा करते हुए पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने साथ बिताए समय के लिए आभार जताते हुए गौतम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सिंगर ने अपने दोस्तों, परिवार और फॉलोअर्स से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। हालांकि, कनिका ने अलग होने की वजह या इसके पीछे की परिस्थितियों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

20 मई 2022 को लंदन में की थी शादी

कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी ने 20 मई 2022 को लंदन में एक निजी समारोह में शादी की थी। बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों कई सालों तक एक-दूसरे के दोस्त रहे थे। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद कनिका अक्सर अपनी निजी जिंदगी की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। अब शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

पहली शादी से हैं तीन बच्चे

कनिका कपूर की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी राज चंडोक से हुई थी। दोनों वर्ष 2012 में अलग हो गए थे। कनिका पहली शादी से तीन बच्चों आयाना, समारा और युवराज की मां हैं।

'बेबी डॉल' गाने से मिली थी खास पहचान

कनिका कपूर ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'रागिनी MMS 2' के गाने 'बेबी डॉल' ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। इसके अलावा 'चिट्टियां कलाइयां', 'लवली' और 'देसी लुक' जैसे गानों से भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी आवाज और गानों को देशभर में पसंद किया जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक की केमिस्ट्री ने जीता दिल, हाथों में हाथ डाले दिए प्यार भरे पोज

Aishwarya-Abhishek Bachchan: बीते कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन उनकी हालिया प्रेजेंस ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते दिन 05 नवंबर 2026 गुरुवार रात मुंबई में फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे।

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

37 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये राजस्थानी गाना, डिंपल-पूनम-अमृता की तिकड़ी ने मचाया था धमाल

Thare Vaaste Re Dhola Song: 90 के दशक की शुरुआत में हिंदी सिनेमा का संगीत तेजी से बदल रहा था। लता मंगेशकर और आशा भोसले के दौर में अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति जैसी नई आवाजें इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast