Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर; 6 की मौत और 4 घायल

Himachal News: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर; 6 की मौत और 4 घायल

Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है।  यहां सोमनार सुबह 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, गुजरात से आए पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर डलहौजी रे ककीरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Also read: Himachal News: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

गुजरात से आए थे सभी पर्यटक

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में कुल 10 लोग सवार थे, जो गुजरात के अहमदाबाद और सूरत क्षेत्र के रहने वाले थे। वे सभी लोग हिमाचल घूमने आए थे। जांच की मानें तो वाहन ककीरा के नारंग घाटी वाले घुमावदार रास्ते पर चल रहा था, तभी ये हादसा हुआ। तो वहीं, पुलिस चालक के नियंत्रण खो देने और तेज रफ्तार को मुख्य वजह मान रही है। इसके अलावा बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे हादसा होना संभव है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF टीम और ग्रामीणों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई की गहराई और अंधेरे के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन सभी घायलों को निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंपत राय का इस्तीफा राम मंदिर ट्रंस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए कार्यकारी महासचिव

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:हरियाणा के झज्जर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uttrakhand News:विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast