Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Himachal News: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस संबंध में एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में पचरुखी क्षेत्र में पुलिस ने दो व्यक्तियों से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह खेप पालमपुर तहसील में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी। मामले की गहन जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पालमपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में इनकी संलिप्तता नशे के कारोबार में पाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंपत राय का इस्तीफा राम मंदिर ट्रंस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए कार्यकारी महासचिव

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:हरियाणा के झज्जर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uttrakhand News:विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast