Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से 25 वर्षीय विवाहिता महिला प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार रात रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित गांव पिथड़ावास में प्रीति का शव घर में फंदे से लटका मिला। उसका इस तरह छोड़कर चले जाने से उसका परिवार टूट चुका हैं। इसी बीच, उसके परिवार वालो ने उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि प्रीति ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई हैं।
प्रीति के मायके वालों ने उसके पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को सजा नहीं मिस जाती, तब तक प्रीति का अंतिम संस्कार नहीं होगा।
Also read: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब नर्सरी से उच्च क्वालिटी के मिलेंगे पौधे, खराब निकलने पर मिलेगा दोगुना मुआवजा
प्रीति के परिवार ने क्या कहा?
प्रीति के परिवार के अनुसार, प्रीति की शादी तीन साल पहले पिथड़ावास गांव के निवासी दीपक से हुई थी। दीपक पोल्ट्री फार्म चलाता हैं। इस शादी से दोनों का 2 साल का एक बेटा भी है। लेकिन शादी के बाद से ही प्रीति को लगातार परेशान किया जा रहा था। परिवार वालों ने बताया कि प्रीति हमेशा कहती रहती थी कि उसके ससुराल वाले अक्सर उससे यही कहते थे कि वह परिवार को पसंद नहीं है। प्रीति ने कई बार कहा कि उसके ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते।
मृतका के परिजन ने बताया कि प्रीति ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उसने अपने साथ ससुराल में हो रहे अत्याचार के बारे में खुलकर बात की थी। लेकिन इस बारे में ससुराल वालों को पता तल गया और उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दिया। इसी आधार पर प्रीति के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रीति की हत्या का आरोप लगाया है और मामले की जांच करने की मांग की है।
अस्पताल में परिवार वालों का हंगामा
बताया जा रहा है कि रविवार रात प्रीति की तबीयत अतानक खराब हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिवार वालों को सूचना दी। लेकिन अस्पताल में ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने खूब हंगामा किया। डॉक्टर ने सोमवार को जब प्रीति का शव उसके परिवार वालों को सौंपा, तो उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
दूसरी तरफ, हंगामें की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मायके पक्ष की शिकायत पर प्रीति के पति दीपक, देवर, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पति और देवर की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रीति के मायके की सहमति से उसका शव ससुराल वालों का सौंपा गया।