Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हांसी में बवाल, पथराव और आंसू गैस के बीच बिगड़े हालात, दो पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल

हरियाणा के हांसी में बवाल, पथराव और आंसू गैस के बीच बिगड़े हालात, दो पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी जिले के चानौत गांव में भाखड़ा से आ रही पीने के पानी की पाइप लाइन में कनेक्शन लगाने पर  विवाद हो गया। बता दें कि शनिवार रात को अवैध रूप से लगाए गए टी कनेक्शन को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच टकराव शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तथा बल प्रयोग किया। वहीं ग्रामीणों की ओर से भी पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि तीन से चार ग्रामीणों को भी हल्की चोटे लगाने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि चानौत गांव के ग्रामीण पिछले 38 दिनों से पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शनिवार शाम धरना स्थल पर पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वयं को सरकार का प्रतिनिधि बताते हुए ग्रामीणों से बातचीत की। उसने ग्रामीणों से पूछा कि यदि उनकी मांग पूरी कर दी जाए तो क्या वे धरना समाप्त कर देंगे। इस पर धरना कमेटी ने सहमति जताई कि सारी मांगें पूरी होने पर आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद भाखड़ा से आ रही पाइपलाइन में चानौत गांव के लिए टी कनेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद आमरण अनशन पर बैठे लोगों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि गांव के अन्य लोगों ने स्पष्ट किया कि उनकी बाकी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

मामले की जानकारी मिलने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) के एक्सईएन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति पाइपलाइन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस पर किया पथराव

सोमवार रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अवैध रूप से लगाए गए टी कनेक्शन को हटाने के लिए चानौत पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए टी हटाने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में झड़प में बदल गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुश्किलों से भरा बचपन...पिता का साथ छुटा तो मां करती थी मजदूरी; अब 22 साल की उम्र में IAS बन बेटी ने रचा इतिहास

UPSC Success Story: वो कहते है न मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है। अगर मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इस वाक्य से प्रेरित होकर हरियाणा की छोरी ने वो कर दिखाया है कि जो शायद ही कोई पाएं। महेंद्रगढ़ के गांव से निकली दिव्या तंवर ने अपनी कड़ी मेहनत से बिना किसी कोचिंग के पहली ही कोशिश में IPS बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं, दिव्या दूसरी कोशिश में IAS बनकर साबित कर दिया कि मेहनत करने से हर मुकाम हासिल हो सकता है।

Haryana News: हरियाणा के हिसार में स्कॉर्पियो से कुचलकर टोल मैनेजर की हत्या, ₹130 मांगने पर हुआ था विवाद

Haryana News: हरियाणा के हिसार के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर 130 रुपए के टोल को लेकर हुए विवाद में युवकों ने स्कॉर्पियो चढ़ाकर टोल मैनेजर की हत्या कर दी। टोल मैनेजर ने युवकों से स्थानीय निवासी होने का दावा करने पर आईडी दिखाने को कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast