Search KhabarFast

Press ESC to close

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लगेगी लॉटरी, आठवें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लगेगी लॉटरी, आठवें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

UP 8th Pay Commission: उत्तर प्रदेश के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने 22 और 23 जून के लिए लखनऊ में केंद्रीय सरकारी संगठनों, संस्थानों, कर्मचारी यूनियनों और संघों के साथ बैठक आयोजित की है। इस दौरान बैठक में राज्य के कर्मचारियों से वेतन, भत्तों, सेवा शर्तों जैसी सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

लखनऊ बैठक का उद्देश्य

बता दें, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 03 नवंबर 2025 को किया गया था। जिसे लेकर अब देशभर में क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। इन्हीं बैठकों की तर्ज पर 22-23 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह बैठक आयोजित की गई है। इस दो दिवसीय बैठक में राज्य में तैनात केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों से उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं में क्या सुधार किए जाने चाहिए, इन पर सुझाव मांगे जाएंगे।

दरअसल, आयोग के गठन के बाद से ही कर्मचारी संगठन और पेंशनर सैलरी और पेंशन में पर्याप्त बढ़ोतरी और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे थे। ऐसे में यह बैठक उन सभी के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। जानकारी के अनुसार, इन बैठकों में उत्तर प्रदेश स्थित रेलवे, रक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सीपीडब्ल्यूडी और अन्य केंद्रीय विभागों के प्रतिनिधि, यूनियनें और संघ शामिल होंगे।

Also read: Gold-Silver Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक...सोना-चांदी खरीदारी से पहले जान लें आज 23 जून का भाव

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

1. कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के तहत 3-4 के बीच फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अगर उनकी मांग मान ली जाती है तो उनकी न्यूनतम बेसिक सैलरी में इजाफा होगा।

2. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त अलाउंसेज को बढ़ाने की मांग की जा रही है।

3. इसके साथ ही कर्मचारियों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के नियमों में सुधार किए जाने की मांग हो रही हैं।

4. न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की डिमांड की जा रही है।

5. महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्तों का पुनरीक्षण पर भी चर्चा होगी।

मालूम हो कि आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से हो चुकी हैं। इसके अलावा आयोग की इन बैठकों का एजेंडा  हर क्षेत्र के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और जमीनी स्तर पर उनकी उम्मीदों का पता लगाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 16 October: सोना-चांदी की कीमतों ने भरी उड़ान, ₹3000 तक की दिखी तेजी; जानें आज के ताजा रेट्स

16 October Gold-Silver Price: आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई है। आज बाजार खुलते ही कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखी गई। हालांकि, बीते दिनों गिरावट का सबसे बड़ा कारण खुदरा महंगाई दर का डेटा है, जिसमें रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है।

Gold-Silver Rate Today 15 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली; जानें 15 अक्टूबर के नए रेट

Gold-Silver Rate Today 15 October 2026: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव घटकर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,45,848 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,163.80 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

ब्याज दरें बढ़ीं तो दुनिया की अर्थव्यवस्था को लगेगा झटका, भारत के निर्यात पर भी पड़ सकता है असर

दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर गोल्डमैन सैक्स ने एक अहम चेतावनी दी है। कंपनी की रिसर्च के मुताबिक, अगर ब्याज दरों में 1 फीसदी यानी 100 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी होती है, तो अगले साल विकसित देशों की अर्थव्यवस्था की विकास दर पर दबाव पड़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast