Haryana Barrier Free Toll: हरियाणा के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करनाल जिले का बसताड़ा टोल प्लाजा, जो राज्य का पहला और देश का चौथा बैरियर फ्री टोल प्लाजा है, बनकर तैयार हो गया है। इसी के साथ मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम भी पूरी तरह लागू हो गया है। जिससे अब वाहन चालकों को टोल शुल्क चुकाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। यानी अब आपको टोल प्लाजा पर रुकने, लाइन लगाने या बैरियर खुलने का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। टोल क्षेत्र में एट्री लेने और फास्टैग के जरिए टोल राशि अपने आप कट जाएगी। इस नई सुविधा से यात्रा का समय बचेगा।
Also read: हरियाणा के रेवाड़ी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों को बोलती थी- मुझे पसंद नहीं करते ये लोग, पति और सास पर केस दर्ज
मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम क्या है?
बता दें, मल्टी लेन फ्री फ्लो एक बैरियर-फ्री टोल सिस्टम है। यह सिस्टम आधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसमें टोल प्लाजा पर कोई गेट या बैरियर नहीं होगा। दरअसल, सड़क के ऊपर लगी गैंट्री पर हाईटेक सिस्टम से युक्त कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं। जब आपकी गाड़ी टोल क्षेत्र में एंट्री करेगी, ये कैमरे आपकी की नंबर प्लेट को स्केन करेंगे, जिससे टोल राशि फास्टैग के जरिए अपने आप कट जाएगी।
लेकिन अगर किसी वाहन में FASTag वैध नहीं पाया गया या आपके खाते में टोल राशि के लिए पर्याप्त राशि नहीं होती या कोई तकनीकी समस्या होती है तो चालक को SMS या मोबाइल ऐप के जरिए नोटिस भेजा जाएगा। जिसके तहत चालक को 72 घंटे के अंदर टोल राशि का भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
इस हाईटेक सिस्टम से गाड़ी चालकों को कई फायदे मिलेंगे। मल्टी लेन फ्री फ्लो से अब आपको टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लंबी कतारों से भी छुटकारा मिल जाएगा। जिससे आपकी यात्रा पहले से तेज होगी और समय की भी बचत होगी। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से भी राहत मिल सकती है।