Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के चर्चित फंड घोटाले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल को CBI ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के चर्चित फंड घोटाले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल को CBI ने किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में चर्चित IDFC फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी और हरियाणा सरकार के पूर्व प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शिक्षा एवं कृषि विभाग के खातों से सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी लेन-देन से जुड़े मामले में की गई है।

CBI के अनुसार, पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान नियमों की अनदेखी कर बैंक खाते खोले गए और विभागीय धन के संचालन में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं। जांच एजेंसी का दावा है कि शिक्षा और कृषि विभाग के खातों से किए गए संदिग्ध लेन-देन के कारण सरकार को करीब 60.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़ा मामला

यह मामला राज्य में सामने आए 504 करोड़ रुपये के कथित फंड घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के धन के हस्तांतरण और उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में सामने आया कि आठ विभागों से संबंधित धनराशि को संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर किया गया था। हरियाणा सरकार की सिफारिश पर इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एजेंसी ने बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई लोगों की भूमिका की पड़ताल की।

Also read: Haryana News: हरियाणा में शुरू हुआ पहला Barrier-Free Toll, बसताड़ा टोल पर अब बिना रुके गुजरेंगी गाड़ियां

शेल कंपनियों तक पहुंचा सरकारी धन

CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि सरकारी धन को कथित रूप से फर्जी लेन-देन के जरिए शेल कंपनियों तक पहुंचाया गया। एजेंसी का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आई है।

CBI द्वारा दायर चार्जशीट में अब तक 17 आरोपियों को शामिल किया जा चुका है। इनमें बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी और कुछ निजी व्यक्ति भी शामिल हैं।

अन्य अधिकारियों पर भी बढ़ सकती है कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जांच अभी जारी है और CBI अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। CBI ने पंकज अग्रवाल के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुश्किलों से भरा बचपन...पिता का साथ छुटा तो मां करती थी मजदूरी; अब 22 साल की उम्र में IAS बन बेटी ने रचा इतिहास

UPSC Success Story: वो कहते है न मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है। अगर मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इस वाक्य से प्रेरित होकर हरियाणा की छोरी ने वो कर दिखाया है कि जो शायद ही कोई पाएं। महेंद्रगढ़ के गांव से निकली दिव्या तंवर ने अपनी कड़ी मेहनत से बिना किसी कोचिंग के पहली ही कोशिश में IPS बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं, दिव्या दूसरी कोशिश में IAS बनकर साबित कर दिया कि मेहनत करने से हर मुकाम हासिल हो सकता है।

हरियाणा के हांसी में बवाल, पथराव और आंसू गैस के बीच बिगड़े हालात, दो पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी जिले के चानौत गांव में भाखड़ा से आ रही पीने के पानी की पाइप लाइन में कनेक्शन लगाने पर  विवाद हो गया। बता दें कि शनिवार रात को अवैध रूप से लगाए गए टी कनेक्शन को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच टकराव शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तथा बल प्रयोग किया। वहीं ग्रामीणों की ओर से भी पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि तीन से चार ग्रामीणों को भी हल्की चोटे लगाने की बात सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast