Hansi Gym Owner Murder: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज गुरुवार सुबह फव्वारा चौक के पास अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक की सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 5 सेकेंड में करीब 10 राउंड फायर किए, जिसमें कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा शिखा नाम की एक युवती भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, आज सुबह 5:30 बजे यह घटना घटी। जब 25 वर्षीय जिम संचालक दीपक फव्वारा चौक के पास दुकानों की सीढ़ियों पर लड़के-लड़कियों को वार्म-अप एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर दो हमलावर वहां पहुंचे और बिल्कुल नजदीक से दीपक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसके पीठ और सिर में गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई।
Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों का टाइम टेबल जारी, यहाँ देखें पूरी समय सारणी
फायरिंग शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई और वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच, एक गोली का छर्रा वार्म-अप कर रही शिखा को लगा और वह घायल हो गई, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं, हमलावरों ने घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि सिर्फ 5 सेकेंड में 10 राउंड फायरिंग हुई।
आरोपियों की तलाश जारी है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। इसके अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें भी मौके पर पहुंची, जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। शुरुआती जाच में पुलिस का मानना है कि यह फायरिंग पुरानी रंजिश की वजह से भी हो सकती है। बता दें, दीपक ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। फिलहाल, अभी तक हत्या के कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।