Search KhabarFast

Press ESC to close

HSSC ने PMT के लिए जारी की शॉर्टलिस्ट, 15 और 16 जून को होगा फिजिकल टेस्ट

HSSC ने PMT के लिए जारी की शॉर्टलिस्ट, 15 और 16 जून को होगा फिजिकल टेस्ट

Haryana Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2024, 02/2026 और 04/2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को PMT के लिए चयनित किया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार डिप्टी रेंजर, वार्डर (पुरुष एवं महिला), असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल, पुरुष एवं महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए उम्मीदवारों को PMT में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

10 गुना उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

विज्ञापन संख्या 13/2024 के तहत खेल कोटा श्रेणी में होने वाली भर्ती के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 10 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें डिप्टी रेंजर, वार्डर, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल, पुरुष एवं महिला कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। वहीं, विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत फॉरेस्टर और विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को PMT के लिए बुलाया गया है।

चार बैचों में होगा टेस्ट

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए PMT 15 जून और 16 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। टेस्ट चार बैचों में होगा। पहला बैच सुबह 6:30 बजे, दूसरा 8:30 बजे, तीसरा 10:30 बजे और चौथा 12:30 बजे शुरू होगा। HSSC ने उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने की सलाह दी है। आयोग ने साफ किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहले बैच के लिए सुबह 7 बजे, दूसरे के लिए 9 बजे, तीसरे के लिए 11 बजे और चौथे बैच के लिए दोपहर 1 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

फॉरेस्टर पद तथा विज्ञापन संख्या 13/2024 के अंतर्गत आने वाले अन्य पदों के लिए PMT 16 जून को चौथे बैच में आयोजित होगा। संबंधित अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में PMT के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी शॉर्टलिस्ट स्थिति और PMT का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता की हत्या...आरोपी ने भी खा ली सल्फास की गोली, जानें घटना की वजह

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 14 में रहने वाली 37 वर्षीय आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला अपने घर में मृत पाई गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Haryana news : हरियाणा में भीषण हादसा, तीन युवकों की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में समालखा के गांव डिकाडला में बुधवार रात स्कॉर्पियों ने

Haryana news : हरियाणा के सिरसा में संदीप हत्याकांड में युवती संग WhatsApp चैट वायरल, इस वजह से हुई थी लड़ाई

Haryana news : हरियाणा के सिरसा में 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से गोदकर हत्या मामले में उसकी कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast