Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकार के फैसले से ग्रीन फ्यूल को मिलेगा बढ़ावा, ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म

सरकार के फैसले से ग्रीन फ्यूल को मिलेगा बढ़ावा, ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म

Ethanol Excise Duty Removed: बीते कुछ समय से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने बोझ को थोड़ा कम करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल (E22, E25, E27 और E30) पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है। सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक एथेनॉल ब्लेंडिंग को और बढ़ाना है, जिससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो सके। बता दें, सरकार ने इस फैसले की जानकारी एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए दी है।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को  बड़ी राहत मिलेगी। पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से कुछ हद तक सस्ता हो सकता है। कम खर्च में ज्यादा माइलेज मिलेगा और कम प्रदूषण होगा। इसके अलावा इससे  किसानों और गन्ना उत्पादकों को भी लाभ होगा।  ज्यादा एथेनॉल की मांग बढ़ने से गन्ना, चीनी मिलों और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा।  इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही,  देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।

Also read: Today Gold-Silver Price: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी ने भी दिखाई नरमी; जानिए आपके शहर में 11 जून के ताजा भाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Apple Health AI: अब iPhone बनेगा हेल्थ एक्सपर्ट, रिसर्च के आधार पर देगा पर्सनल हेल्थ रिपोर्ट

Apple ने सेहत से जुड़े सवालों के लिए अपना नया AI रिसर्च ऐप पेश कर दिया है। कंपनी इस ऐप के जरिए ये जानना चाहती है कि लोग हेल्थ से जुड़ी जानकारी के लिए AI चैटबॉट पर कितना भरोसा करते हैं और उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। इसके लिए Apple ने हेल्थकेयर AI कंपनी OpenEvidence से हाथ मिलाया है। शुरुआत में ये ऐप सिर्फ अमेरिका में लॉन्च हुआ है, जहां करीब 2 लाख लोगों को इसमें जोड़ने का टारगेट है।

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 1,34,539 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने की कीमत 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,863.30 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट आई और कीमत घटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,36,950 रुपये, 22 कैरेट 1,25,550 रुपये और 18 कैरेट 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Share Market Today: शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा तो निफ्टी फिसला

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 करीब 13.80 अंक यानी 0.05% गिरकर 25,277.30 पर खुला। वहीं, सेंसेक्स 45.83 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 82,150.62 पर पहुंच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast