Haryana Crime: हरियाणा के करनाल से हत्या का मामला सामने आया है। यहां बीते दिन 02 अक्टूबर को अपना जन्मदिन बना रहे 20 वर्षीय क्रिश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से जन्मदिन की सारी खुशियां एक ही झटके में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में मातम छा गया और सबका रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, क्रिश अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन बनाने के लिए बाहर गया था, लेकिन रास्ते में ही उनके बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिस वजह से क्रिश पर चाकू से हमला किया गया और उसकी मौत हो गई।
कहां-कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि यह हादसा करनाल की शिव कॉलोनी के समीप गोल चौक के पास हुआ। दरअसल, बीते दिन 02 अक्टूबर को क्रिश अपना 20वां जन्मदिन मना रहा था। लेकिन शाम को करीब 7 बजे उसने अपने परिवार से 2,000 रुपये लिए और दोस्तों के साथ बाहर जाकर अपना जन्मदिन मनाने का प्लान बताया। लेकिन परिवार वालों ने बाहर जाने की बजाए घर में ही जन्मदिन मनाने की बात कही। वाबजूद इसके क्रिश जिद पर अड़ गया और दोस्तों के साथ बाहर चला गया।
Also read: Haryana News: पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग
इस मामले में परिवार का कहना है कि क्रिश से आखिरी बार रात करीब 12 बजे फोन पर बात हुई थी, तब उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर वापस आ जाएगा। लेकिन परिवार को देर रात क्रिश के घायल होने की खबर मिली। सभी लोग आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक क्रिश ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
जांच में जुटी पुलिस
मामले के सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए क्रिश के सभी दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ ने क्रिश के दोस्तों बताया कि जन्मदिन के मौके पर वे सभी बाहर पार्टी करने निकले थे। इस दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने हमें रोका और मारपीट करने लगे। क्रिश के दोस्तों ने आगे बताया कि उन्हीं लड़कों में से किसी एक ने क्रिश पर चाकू से हमला किया, जिस वजह से बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर आया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रामनगर थाना प्रभारी दीपचंद ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।