Search KhabarFast

Press ESC to close

कृषि मंत्री गणेश जोशी की बड़ी जीत, केंद्र ने माना आग्रह, उत्तराखंड में खाद की ई-टोकन व्यवस्था रद्द

कृषि मंत्री गणेश जोशी की बड़ी जीत, केंद्र ने माना आग्रह, उत्तराखंड में खाद की ई-टोकन व्यवस्था रद्द

Uttarakhand Khad E-Token: प्रदेश में खाद बिक्री की नई ई-टोकन व्यवस्था (FFS-Fertilizer Framework) से किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयास रंग लाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में नई ई-टोकन व्यवस्था को रद्द करने के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। अब प्रदेश के किसान पुरानी व्यवस्था के तहत पूर्व की भांति उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा शीघ्र ही आधिकारिक पत्र भी जारी किया जाएगा।

उर्वरक उपलब्ध कराने का आग्रह किया

उल्लेखनीय है कि नई ई-टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश के किसानों को खाद प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल संज्ञान लिया था। रबी फसलों की बुवाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दूरभाष पर वार्ता करने के साथ ही पत्र भेजकर उत्तराखंड में नई ई-टोकन व्यवस्था में शिथिलता प्रदान करने तथा किसानों को पूर्व की भांति पुरानी व्यवस्था के तहत उर्वरक उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके आग्रह को स्वीकार किए जाने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Also read: Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण में धामी सरकार के बड़े कदम, 2.65 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से विषय उठाया

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत और पंतनगर में किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर नई ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया था और इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया था। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से विषय उठाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण में धामी सरकार के बड़े कदम, 2.65 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों पर कार्य कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को समान अधिकार देने से लेकर शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य, खेल और राजनीतिक भागीदारी तक अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। राज्य सरकार का मानना है कि नारी का उत्थान ही समाज और राष्ट्र के उत्थान का आधार है। इसी संकल्प के साथ महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Uttrakhand News: CM धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा चम्पावत के सीमांत क्षेत्र बनबसा को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनपद में 165.68 करोड़ रुपये की लागत वाली 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast