Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख्त रुख, बड़े अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई; 1064 ऐप से करें शिकायत

Uttrakhand News:भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख्त रुख, बड़े अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई; 1064 ऐप से करें शिकायत

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि विजिलेंस विभाग को भ्रष्टाचार के मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

धामी सरकार के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामलों में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में IAS और PCS अधिकारियों सहित कई लोगों पर कार्रवाई हुई। वहीं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में IAS अधिकारी राम विलास यादव के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में खरीद संबंधी अनियमितताओं और उत्तराखंड परिवहन निगम से जुड़े मामलों में भी कदम उठाए गए हैं।

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की कार्रवाई तेज

सरकार के मुताबिक, सतर्कता विभाग रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है। ट्रैप कार्रवाई के जरिए रिश्वत लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। विभागीय कार्रवाई और निलंबन जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

1064 ऐप से सीधे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने विजिलेंस के 1064 ऐप को शिकायत का माध्यम बनाया है। इसके जरिए नागरिक रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों की जांच के बाद विजिलेंस आवश्यक कार्रवाई करता है, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाता है।

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विजिलेंस विभाग को मजबूत करने के साथ जांच और न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर भी जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो निर्भीक होकर सतर्कता विभाग को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को जनसहयोग से ही हासिल किया जा सकता है।     

Also read: Uttarakhand News: योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर CM धामी ने जताया शोक, हरिद्वार पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कृषि मंत्री गणेश जोशी की बड़ी जीत, केंद्र ने माना आग्रह, उत्तराखंड में खाद की ई-टोकन व्यवस्था रद्द

Uttarakhand Khad E-Token: प्रदेश में खाद बिक्री की नई ई-टोकन व्यवस्था (FFS-Fertilizer Framework) से किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयास रंग लाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में नई ई-टोकन व्यवस्था को रद्द करने के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

Uttrakhand News: CM धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा चम्पावत के सीमांत क्षेत्र बनबसा को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनपद में 165.68 करोड़ रुपये की लागत वाली 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast