Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

Haryana News: पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान सेक्टर-29 निवासी पवन के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

जानकारी के मुताबिक पवन अपनी पत्नी डिंपल के साथ सेक्टर-29 में रहता है और पास की एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पवन काम पर चला गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी पत्नी से फोन पर उसकी बहस होती रही।

पुल पर पहुंचकर पत्नी को किया फोन

दोपहर के समय पवन मोटरसाइकिल से सेक्टर-29 पुल पर पहुंचा। यहां से उसने पत्नी को फोन किया और बताया कि वह आगरा नहर में कूदने वाला है। पति की बात सुनकर डिंपल घबरा गई और तुरंत पुल की ओर निकल पड़ी। उसने अपनी बहन को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद बहन ने अपने पति को भी मौके पर भेज दिया।

समझाने के बावजूद नहीं माना पवन

डिंपल जब पुल पर पहुंची तो पवन नहर के किनारे खड़ा था। पत्नी ने दूर से ही उससे बात करते हुए उसे समझाने की कोशिश की। पवन ने उसे पास आने से मना करते हुए कहा कि अगर वह आगे बढ़ी तो वह नहर में छलांग लगा देगा।

डिंपल वहीं से पति को समझाती रही। इसी बीच उसकी बहन का पति भी मौके पर पहुंच गया और पवन को रोकने का प्रयास किया। परिजनों की कोशिश के बावजूद स्थिति नहीं संभली। जैसे ही डिंपल ने पवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी।

दो युवकों ने बचाने की कोशिश की

पवन के नहर में गिरते ही मौके पर मौजूद दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों युवक उस समय नहर के किनारे नहा रहे थे, लेकिन कोशिश के बावजूद वे पवन को पकड़ नहीं सके। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया।

पुलिस ने नहर में शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद खेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आसपास के हिस्सों को भी खंगाला गया, लेकिन फिलहाल पवन का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Road Accident: लखीसराय में स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Bihar Road Accident: बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गुण सागर गांव के पास स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक और व्यक्ति की मौत होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Uttrakhand News: CM धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा चम्पावत के सीमांत क्षेत्र बनबसा को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनपद में 165.68 करोड़ रुपये की लागत वाली 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Uttrakhand News:भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख्त रुख, बड़े अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई; 1064 ऐप से करें शिकायत

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि विजिलेंस विभाग को भ्रष्टाचार के मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast