Search KhabarFast

Press ESC to close

'एक करोड़ से अधिक हिन्दू वोटर के नाम कटे...'वोटर लिस्ट को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा

'एक करोड़ से अधिक हिन्दू वोटर के नाम कटे...'वोटर लिस्ट को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा

Uttar Pradesh News:सीएम योगी ने वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी तादाद में हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा हिन्दू वोटर के नाम गायब है।

सीएम योगी ने इस पर चिंता जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि छूटे हुए मतदाता का नाम जुड़वाए। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग सूची में शामिल नहीं है, उनके नाम जुड़वाने के लिए अभियान शुरू किया जाए।    

सीएम योगी ने रखे आंकड़े

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट से जुड़े कुछ आंकड़े भी सामने रखे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लगभग 66 लाख लोग ऐसे है, जिनका नाम पंचायत की मतदाता सूची में हैं लेकिन, विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है। इसके अलावा 55 लाख सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है। सीएम योगी ने कहा कि करीब चार लाख युवाओं के नाम भी वोटर से नदारद है। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने को कहा।    

कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट जांच करने का आग्रह

सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट की जांच करें। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर के साथ समन्वय बनाए। उन्होंने छूटे हुए पात्र मतदाता के नाम जुड़वाने के लिए अभियान शुरू करने को कहा। सीएम योगी ने कहा कि इस काम में सिर्फ बूथ स्तर के कार्यकर्ता नहीं बल्कि पार्टी के सभी जिम्मेदारा लोगों को शामिल होना होगा। सीएम योगी ने आम लोगों से अपील की कि वह वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की मदद करने को कहा।  
 

Also read: UP News: योगी कैबिनेट के 22 प्रस्तावों को मंजूरी, 4 लिंक एक्सप्रेसवे और साइबर सिक्योरिटी सेंटर को हरी झंडी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अपराधियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, एक मकान सीज; तीन आरोपियों पर दर्ज हैं 52 केस

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में आदतन अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तीन आदतन अपराधियों के अवैध रूप से कब्जाए गए या बनवाए गए मकानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो आरोपियों के एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जबकि तीसरे आरोपी के मकान को सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट, चोरी और सेंधमारी के कुल 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Haryana News: हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस और भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हुड्डा को बायफॉल्ट मुख्यमंत्री बताते हुए दिग्विजय ने कांग्रेस की हार के लिए उनके नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अगर जेजेपी सरकार की सहयोगी नहीं बनती तो पार्टी के विधायकों का हाल कुलदीप बिश्नोई जैसा हो सकता था। दिग्विजय चौटाला 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भीम स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि को भी नाकाफी बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast