Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अपराधियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, एक मकान सीज; तीन आरोपियों पर दर्ज हैं 52 केस

Haryana News: अपराधियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, एक मकान सीज; तीन आरोपियों पर दर्ज हैं 52 केस

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में आदतन अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तीन आदतन अपराधियों के अवैध रूप से कब्जाए गए या बनवाए गए मकानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो आरोपियों के एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जबकि तीसरे आरोपी के मकान को सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट, चोरी और सेंधमारी के कुल 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम द्वारा गांव में अवैध रूप से कब्जाए गए या बनवाए गए करीब 150 वर्ग गज के मकान को सीज किया गया। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल, गुरुग्राम ने संबंधित विभागों के समन्वय से की।

साहिल और अंशुल के मकान पर चला बुलडोजर

वहीं, आरोपी साहिल उर्फ चुन्नू उर्फ नशीला और अंशुल उर्फ मुन्नू, दोनों निवासी गांव वजीराबाद, गुरुग्राम द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए या बनवाए गए करीब 150 वर्ग गज के मकान को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम की टीम ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर की।

तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं 52 मामले

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कुल 3 मामले दर्ज हैं। वहीं, साहिल उर्फ चुन्नू उर्फ नशीला के खिलाफ चोरी और सेंधमारी से जुड़े 40 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अंशुल उर्फ मुन्नू के खिलाफ चोरी के 9 मामले दर्ज हैं। इस तरह तीनों आरोपियों के खिलाफ कुल 52 आपराधिक अभियोग दर्ज हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए हुई कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों कार्रवाई संबंधित विभागों के समन्वय से की गईं और पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रखी गई। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि वह सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को अपराध एवं अवैध कब्जों से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस और भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हुड्डा को बायफॉल्ट मुख्यमंत्री बताते हुए दिग्विजय ने कांग्रेस की हार के लिए उनके नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अगर जेजेपी सरकार की सहयोगी नहीं बनती तो पार्टी के विधायकों का हाल कुलदीप बिश्नोई जैसा हो सकता था। दिग्विजय चौटाला 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भीम स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि को भी नाकाफी बताया।

'एक करोड़ से अधिक हिन्दू वोटर के नाम कटे...'वोटर लिस्ट को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा

Uttar Pradesh News:सीएम योगी ने वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी तादाद में हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा हिन्दू वोटर के नाम गायब है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast