Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
UKD की ओर से जारी सूची में पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है।
इन 16 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
उत्तराखंड क्रांति दल की पहली सूची में शामिल प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. पिथौरागढ़: काशी सिंह ऐरी
2. द्वाराहाट: पुष्प त्रिपाठी
3. देवप्रयाग: पूरण सिंह कठैत
4. प्रतापनगर:पंकज व्यास
5. कर्णप्रयाग:आशीष नेगी
6. जागेश्वर: दिनेश कुजवाल
7. राजपुर: देव चंद उत्तराखंडी
8. सल्ट: प्रताप सिंह
9. टिहरी:डी.डी. पंत
10. कपकोट: वरुण चंदोला
11. काशीपुर: प्रदीप चंद
12. नानकमत्ता: कैलाश सिंह पांगती
13. रामनगर: भुवन चंद्र
14. देहरादून कैंट: राजेन्द्र सिंह नेगी (सेवानिवृत्त कमांडेंट)
15. खानपुर: रितु कंडियाल जुयाल
16. धनोल्टी: चंदन सिंह राणा
UKD ने बताया प्रत्याशी चयन का आधार
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
पहली सूची जारी होने के साथ ही UKD ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी चुनावी तैयारी का संकेत दे दिया है। अब राजनीतिक नजरें पार्टी की दूसरी सूची पर टिकी हैं।
Also read: धामी सरकार के बजट में आयुष्मान-गोल्डन कार्ड को 225 करोड़, डिजिटल लर्निंग को 200 करोड़