Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

Haryana News: हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस और भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हुड्डा को बायफॉल्ट मुख्यमंत्री बताते हुए दिग्विजय ने कांग्रेस की हार के लिए उनके नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अगर जेजेपी सरकार की सहयोगी नहीं बनती तो पार्टी के विधायकों का हाल कुलदीप बिश्नोई जैसा हो सकता था। दिग्विजय चौटाला 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भीम स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि को भी नाकाफी बताया।

भिवानी में जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भजनलाल के नाम पर बनी थी, लेकिन सोनिया गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा को बायफॉल्ट मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई और चुनावों में हार का सामना करती रही।

भाजपा के गठबंधन पर बोले दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार कांग्रेस की लहर को देवीलाल के दौर से भी बड़ी माना जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणामों ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने इशारों में भाजपा और हुड्डा के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया। भाजपा के साथ गठबंधन करने को लेकर जेजेपी पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा को यमुना पार करवाने की बात तब होती, जब जेजेपी के पास 40 से 50 विधायक होते। उन्होंने कहा कि 10 विधायकों के दम पर कोई सरकार नहीं बना सकता और इस तरह की बातें करने वाले लोग राजनीतिक हकीकत को नहीं समझते।

भिवानी के भीम स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि पर भी दिग्विजय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस राशि को इंच के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि हरियाणा खेलों और खिलाड़ियों की धरती है। प्रदेश की आबादी देश की करीब दो फीसदी है, लेकिन यहां से बड़ी संख्या में जवान और खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। दिग्विजय ने कहा कि अच्छा होता अगर आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात की बजाय हरियाणा में आयोजित होते। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा लगातार बदहाल हो रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द बदलाव आएगा और प्रदेश फिर से खुशहाल बनेगा।

सैनी पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब जाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर भी दिग्विजय ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता हासिल करने के लालच में लोगों को गुमराह करने की बजाय मुख्यमंत्री को पहले हरियाणा की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो हरियाणा में भी पंजाब जैसे हालात बन सकते हैं।

दिग्विजय चौटाला 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और विरोधियों को करारा जवाब देगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, नवंबर में होगा टी महोत्सव; हनी पॉलिसी की लॉन्चिंग पर भी चर्चा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही नवंबर में प्रस्तावित टी महोत्सव की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा

Uttarakhand News: श्रीनगर में 9 साल बाद फिर दौड़ी सिटी बस, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; 9.13 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast