Search KhabarFast

Press ESC to close

IIT बॉम्बे में छात्र ने किया सुसाइड, कैंपस में फैला आक्रोश; HoD पर लगे गंभीर आरोप

IIT बॉम्बे में छात्र ने किया सुसाइड, कैंपस में फैला आक्रोश; HoD पर लगे गंभीर आरोप

IIT Bombay Student Died By Sucide: आईआईटी बॉम्बे में छात्र के द्वारा आत्महत्या करने के बाद आक्रोश फैल गया है। एनर्जी साइंस विभाग के छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र देर रात सड़कों पर उतर आए और मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।  

छात्रों कहना है कि परीक्षा हॉल में ChatGPT का इस्तेमाल करते हुए देखे जाने के बाद छात्र पर अत्यधिक दबाव बनाया गया। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।  

ChatGPT का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था छात्र

वहीं, आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, शनिवार यानी 19 सितंबर को परीक्षा के दौरान छात्र को मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। जांच में सामने या कि छात्र परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर AI प्लेटफॉर्म ChatGPT पर अपलोड की थी। ताकी वह सवालों का हल कर सके। परीक्षा अधिकारियों ने छात्र को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।  

घटना पर IIT बॉम्बे ने क्या कहा  

घटना के बाद आईआईटी बॉम्बे ने बयान जारी कर साफ कहा है कि छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं शुरू की गई थी। संस्थान के आए बयान के अनुसार पकड़े गए जाने पर छात्र को एचओडी ने अपने कार्यालय पर बुलाया और आश्वस्त दिलाया कि इस घटना का असर उसकी शिक्षा या करियर पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।                     

Also read: परीक्षा की तैयारी करने वाले ध्यान दें! JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर रिलीज; NTA ने जारी किया शेड्यूल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का किया जिक्र

Delhi News: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर सदियों तक भारत ने एक तरह से विश्व का मार्गदर्शन किया है। अपने उस वैचारिक प्रतिबद्धता को लेकर अपने सांस्कृतिक अनुभवों को आधार बनाकर भारत अब आधुनिक जलवायु चुनौतियों के समाधान भी दे रहा है और साथ ही भारत मानवता के सामूहिक प्रयासों के लिए आह्वान भी कर रहा है। मुझे खुशी है कि NGT की यह कॉन्फ्रेंस उसी मिशन को आगे बढ़ा रही है।

MP News:मध्य प्रदेश के आगर मालवा में दर्दनाक हादसा, नाले में बही कार; बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारिश की वजह से उफनते हुए नाले में कार बह गई। जिसमें 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। खुद एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ये जानकारी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast