Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: श्योपुर में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत

MP News: श्योपुर में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस घटना की जांच में जुट गई।  

जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर के घूघस गांव से विजयपुर के झारबडौदा भात जा रहे थे। विजयपुर थाना इलाके की गैस गोदाम के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे आने से 4  महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों से मिलने अस्पताल में पहुंचे। यह सभी लोग गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाएं और बच्चे सहित कुछ 34 लोग थे।

सीएम ने घटना को बताया दुखद  

इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों के लिए शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने भी घायलों को 10–10 हजार रुपए की राशि दी।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2044839513265156168?s=20

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सीएमओ में अफसरों के काम में बदलाव, राजेश खुल्लर के पास होम समेत 18 विभाग, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के कामों को फिर से बांट दिया है। अब राजेश खुल्लर के पास सबसे ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी आई है। राजेश खुल्लर के पास होम समेत 18 विभाग दिये गए हैं जबकि अन्य अफसरों के पास कुछ कम विभाग दिये गए हैं।

Haryana News: रिश्वत लेने के मामले में पटवारी प्रदीप कुमार गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुरुग्राम में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें