Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, उजड़ा पूरा परिवार

MP News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, उजड़ा पूरा परिवार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा में दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर पुरनयाऊ के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही दमोह एसपी आंनद कलादगी भी मौके पर पहुंचें। वही स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार अखिलेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति और माया प्रजापति, निवासी शाहगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक राशिद खान, निवासी शाहगढ़, घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल रीना प्रजापति को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा से जबलपुर रेफर किया गया। अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. रवि यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि घायल रीना प्रजापति ने इसी दुर्घटना में अपनी मां, पिता और भाई को हमेशा के लिए खो दिया। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Also read: मध्य प्रदेश में रीवा में पैसा डबल करने का झांसा, 200 महिलाओं से 100 करोड़ की ठगी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

जांच में जुटी पुलिस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस क्रमांक MP 34 ZB 0720 एवं लाल रंग की आई 20 कार क्रमांक MP 18 C 7670 के बीच यह भीषण टक्कर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एसडीएम सी.जी. गिरी एवं प्रभारी तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घायल बच्ची के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं होने के कारण पुलिस ने अपने स्टाफ को उसके साथ इलाज के लिए जबलपुर भेजा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का संभावित कारण सड़क पर बने गड्ढे बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET में लगातार असफलता से टूटा छात्र, गाजियाबाद में फंदे से लटककर दी जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दुखद घटना सामने आई है। नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र कई वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन लगातार असफलता मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में था।

उत्तराखंड में सीएम धामी ने श्रमिकों को बड़ी सौगात, 4400 लाभार्थियों को मिले करोड़ों रुपये

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast