Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश में रीवा में पैसा डबल करने का झांसा, 200 महिलाओं से 100 करोड़ की ठगी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में रीवा में पैसा डबल करने का झांसा, 200 महिलाओं से 100 करोड़ की ठगी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश में रीवा में जिले के समान थाना क्षेत्र से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 200 महिलाओं ने एक निजी स्कूल संचालिका और उसके पति पर निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बाणसागर कॉलोनी निवासी आकला सुल्ताना उर्फ नंदा और उसके पति असलम ने प्रॉपर्टी, एलआईसी और गोल्ड स्कीम में निवेश कर तीन माह में रकम दोगुनी लौटाने का लालच दिया था। भरोसा दिलाने के लिए कई महिलाओं को चेक और एग्रीमेंट भी दिए गए। शुरुआत में कुछ लोगों को भुगतान कर विश्वास बनाया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं निवेश के लिए तैयार हो गईं।

महिलाओं का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली और पिछले कई महीनों से दंपति फरार है। पीड़ितों के अनुसार, उन्होंने करीब नौ माह पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है।

कर्ज लेकर किया निवेश, अब मिल रही धमकियां

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कई लोगों ने उधार और कर्ज लेकर निवेश किया था। रकम फंस जाने के कारण अब कर्जदाता लगातार दबाव बना रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि आर्थिक और मानसिक परेशानी के चलते उनका जीवन संकट में पड़ गया है।

राजनीतिक संरक्षण के भी आरोप

कुछ पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि कथित आरोपी अक्सर भाजपा की एक महिला नेत्री और उनके पति का नाम लेकर निवेश के लिए प्रेरित करती थीं तथा राजनीतिक पहुंच का हवाला देती थीं। हालांकि संबंधित भाजपा नेत्री पहले ही इन आरोपों को निराधार बताते हुए स्वयं को भी ठगी का शिकार बता चुकी हैं।

अन्य जिलों की महिलाएं भी प्रभावित

पीड़ितों के अनुसार, रीवा के अलावा सतना, जबलपुर, छतरपुर और प्रयागराज की महिलाएं भी इस कथित निवेश योजना का हिस्सा बनी थीं। महिलाओं का दावा है कि ठगी की कुल राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

एसपी ने जांच के दिए निर्देश

मामले में पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच के लिए मामला सीएसपी को सौंपा गया है। उपलब्ध दस्तावेजों, चेक और एग्रीमेंट का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast