Kal Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और आंधी- तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 21 जून को को राजधानी दिल्ली समेत देश के कुल 23 राज्यों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। इन राज्यों में कई स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
हरियाणा और दिल्ली में बारिश और तूफान की चेतावनी
राजधानी दिल्ली के बीत करें, तो मौसम विभाग ने 21 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे प्रति की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 21 जून को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापामान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के 13 जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Also read: Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर जारी, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश के साथ 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां मनाली में तापमान अधिकतम 13 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और श्रीनगर में तापमान अधिकतम 26 डिग्री तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।