Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra accident News: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में निर्माणाधीन हॉल की छत गिरी, 6 की मौत, 27 घायल

Maharashtra accident News: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में निर्माणाधीन हॉल की छत गिरी, 6 की मौत, 27 घायल

Parbhani Accident News: महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित मशहूर श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारुति मंदिर के सामने असेंबली हॉल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक खंभे और छत ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दर्शन और कीर्तन के दौरान हुआ हादसा

शनिवार का दिन होने के कारण देवस्थान पर दर्शन, कीर्तन और महाप्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दोपहर के समय जब सभा मंडप हॉल में सैकड़ों लोग एकत्रित थे, तभी अचानक निर्माणाधीन संरचना भरभराकर गिर गई। तेज आवाज के साथ मलबा गिरते ही वहां भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मलबे में फंसे लोगों की आशंका

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कई श्रद्धालु अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। प्रशासन और स्थानीय टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

इलाके में मचा हड़कंप

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

PM Modi In Bengal: पश्चिम बंगाल  के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि "बाबा तारकनाथ और बंगाल की यह पुण्यभूमि, पश्चिमबंग दिवस की यह ऐतिहासिक तारीख और इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति, आज चुनाव और शपथ ग्रहण के बाद मुझे पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है। बंगाल की हवा में अब एक नई ताज़गी है। यहां के कण-कण से एक नई खुशबू आ रही है, ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद हो गया है। जैसे बंगाल का गौरव लौटने का आरंभ हो गया है। आज का यह कार्यक्रम साक्षी है, इन परियोजनाओं का शुभारंभ गवाह है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है।

Kal Ka Mausam: 21 जून को 23 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Kal Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और आंधी- तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 21 जून को को राजधानी दिल्ली समेत देश के कुल 23 राज्यों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast