Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandigarh news : CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Chandigarh news : CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Chandigarh news : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है।  CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैक्टर-39 पुलिस थाना में तैनात ASI हितेश कुमार यादव को 40,000 रुपए रिश्वत लेते पुलिस स्टेशन के अंदर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें की आरोपी ASI के पिता अशोक कुमार भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हैं। आरोपी ASI एक्सिडैंट केस में गाड़ी न छोड़ने की धमकी दे रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, सैक्टर-41 निवासी अमरजीत ने CBI को बताया था कि उसकी गाड़ी सड़क हादसे में पुलिस ने जब्त कर ली थी। शिकायतकर्त्ता ने बताया की उसने गाड़ी को जिला अदालत से सुपरदारी पर छोड़ने के आदेश हासिल कर लिए थे। इसके बावजूद जांच अधिकारी ASI हितेश गाड़ी रिलीज नहीं कर रहा था। आरोपी ASI ने गाड़ी रिलीज करवाने के ऐवज में  50,000 रुपए रिश्वत मांगी। फिर 40,000 लेने के लिए तैयार हो गया।

इसकी सूचना शिकायतकर्त्ता ने CBI को दी। ASI हितेश ने शिकायतकर्त्ता को 40 हजार रुपए लेकर पुलिस थाना बुलाया। CBI ने ASI को पकड़ने के लिए पुलिस स्टेशन में ट्रैप लगा दिया। जैसे ही शिकायतकर्त्ता ने ASI हितेश को 40,000 दिए, CBI ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 12 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट नहीं, लेकिन IMD की बड़ी चेतावनी, तेज हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam 27 July 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ असम में बाढ़ में भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

‘आज के युवा ही देश का भविष्य...’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों से संवाद में बोले PM मोदी

PM Modi on Vibrant Village Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 जुलाई रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक युवा को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।

PM मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए उठाया बड़ा कदम, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

PM Modi: NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा में व्यापक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स (उच्च स्तरीय कार्यबल) के गठन की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast