Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से उत्तर भारत समेत विभिन्न राज्यों में शाम के समय तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल केरल से आगे बढ़कर महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून के पहुंचने में अभी समय लगेगा।

मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बढ़ेगी बारिश

IMD के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से पांच दिनों में मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के अन्य इलाकों में आगे बढ़ सकता है।

Also read: Chandigarh news : CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दूसरी ओर 8 से 12 जून के बीच राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत जारी

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 11 जून के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तेज सतही हवाओं के चलते तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, प्रयागराज, अयोध्या और आसपास के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। 10 से 12 जून के बीच पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

बिहार के कई जिलों में 8 जून के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सारण, पटना, गया, नालंदा, वैशाली, बक्सर और रोहतास समेत कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं भागलपुर और बांका में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Also read: PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन आएगी 23वीं किस्त

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है। विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और शहडोल जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर और सिंगरौली सहित कई अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिन तक आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि 8 जून के बाद इन गतिविधियों में कमी आने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय

महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जून तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Also read: Bank Holiday : जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

केरल में रेड अलर्ट

मानसून की सक्रियता के चलते केरल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। 8 से 10 जून के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद रायलसीमा क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश में भी वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast