Search KhabarFast

Press ESC to close

सस्ते हो सकते हैं मोबाइल के दाम, 12 सितंबर पर सबकी नजरें क्यों; जानें क्या है पूरी खबर

सस्ते हो सकते हैं मोबाइल के दाम, 12 सितंबर पर सबकी नजरें क्यों; जानें क्या है पूरी खबर

Delhi News: जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 12 सितंबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। इससे पहले जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक का आयोजन पिछले साल तीन सितंबर को किया गया था। इस बैठक में जीएसटी की दरों में बदलाव किया गया था और 12 व 28 प्रतिशत की दरों को समाप्त करने का ऐलान किया गया था।  

हालांकि जीएसटी से जुड़े इनपुट टैक्स रिटर्न को लेकर व्यापारियों को अब भी कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सूत्रों का कहना है कि जीएसटी काउंसिल की आगामी बैठक में जीएसटी रिटर्न को भी इनकम टैक्स रिटर्न की तरह सरल बनाने पर विचार किया जा सकता है। एक सीमित समय में जीएसटी रिटर्न के भुगतान पर निर्णय हो सकता है।

कम हो सकता है मोबाइल फोन पर जीएसटी

सूत्रों के अनुसार 12 सितंबर को होने वाली बैठक में मोबाइल हैंडसेट पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को कम करने पर भी चर्चा हो सकती है। चिप मेमोरी की कीमत में पिछले एक साल में 400 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी के कारण मोबाइल हैंडसेट की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ गई है जिससे मोबाइल हैंडसेट की बिक्री पर असर पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने 18 फीसदी जीएसटी की जगह पांच फीसदी करने की मांग की है ताकि मोबाइल फोन की कीमत कम हो।    

Also read: Aaj Ka Mausam 29 August 2026: दिल्ली-हरियाणा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 87 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली-NCR के ऑटो टैक्सी चालक ने किया हड़ताल का ऐलान, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध

Delhi News: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में आवाजाही में दिक्कत होने वाली है। ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण किराया बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर सात से नौ सितंबर तक विभिन्न आटो-टैक्सी चालक संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

Kal Ka Mausam 30 August 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं बढ़ाएगी लोगों की मुसबीत!

Kal Ka Mausam 30 August 2026:देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। 30 अगस्त 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक कई इलाकों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अगस्त को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast