Kal Ka Mausam 30 August 2026:देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। 30 अगस्त 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक कई इलाकों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अगस्त को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली-NCR में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और स्थानीय नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम
ओडिशा में भारी बारिश की सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
वहीं मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। राजस्थान मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में 30 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
Also read: PM Modi:बच्चों संग पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन,देखने को मिला सवाल-जवाब का सिलसिला