Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:पूर्व विधायक तथा उनकी धर्मपत्नी के जन्म जयंती कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ,लोक गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति

Uttrakhand News:पूर्व विधायक तथा उनकी धर्मपत्नी के जन्म जयंती कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ,लोक गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति

Uttrakhand News:अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधान सभा क्षेत्र  अंतर्गत चौकोट की देघाट धरती में शनिवार को भार भीड़ उमड़ आयी।प्रदेश में विधान सभा चुनाव अगामी कुछ ही महीनों बाद होने वाले हैं।कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब ने राजनीतिक पंडितों को अगामी चुनाव के दृष्टिगत सोचने को मजबूर किया है।मौका था भाजपा से सल्ट के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र जीना तथा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय नेहा जीना की जन्म जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि एवं स्मरणोत्सव कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ।

इस दौरान स्वर्गीय सुरेंद्र जीना के विधायक रहते हुए उनके सरल स्वभाव, समाज सेवा तथा कराये गये विकास कार्यों को याद किया गया।कार्यक्रम में लोक गायक शिवदत्त पंत,लोकगायिका प्रियंका मेहरा,महेश कुमार,शिरोमणी आदि के द्वारा गाये गीतों तथा कलाकारों की शानदार लोक नृत्य के दौरान मौजूद लोग जमकर थिरके।कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय जीना के सपुत्र प्रतीक जीना ने जनसमुदाय का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जनता जनार्दन का जो आशीर्वाद व प्यार उनके पिता को मिला था।उसी प्रकार का आशीर्वाद उन पर भी बना रहेगा।

सरकार के प्रतिनिधि रहे मौजूद  

यहां बताते चलें कि प्रतीक जीना अगामी विधानसभा चुनाव में  सल्ट से चुनाव लड़ने  का मन बनाये हुए हैं।तथा लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं।इस भीड़ ने उनका उत्साह को बढ़ाया है।इस दौरान सहोता अस्पताल काशीपुर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया।जबकि काशी चैरेटिबल हैल्थ ट्रस्ट ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री पीसी नैलवाल व महेश्वर सिंह मेहरा,ब्लाक प्रमुख स्याल्दे मथुरादत्त,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,धनसिंह रावत सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Also read: Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी के साथ मनाया रक्षाबंधन, नेहा शर्मा ने बांधी राखी; गीता धामी भी रहीं मौजूद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:अजय टम्टा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- वोट बैंक के लिए सामाजिक सौहार्द से कर रही खिलवाड़

Uttrakhand News:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राहुल गांधी द्वारा हल्द्वानी की घटना को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति करने से पहले तथ्यों की जानकारी हासिल करनी चाहिए। किसी स्वतंत्र सामाजिक संस्था के कार्यक्रम को बिना ठोस प्रमाण के भाजपा से जोड़कर पूरे संगठन को कठघरे में खड़ा करना राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

Uttrakhand News: गणेश जोशी ने हॉकी टूर्नामेंट के विजेता-उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, बोले- जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पब्लिक स्कूल में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 27वीं अखिल भारतीय स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 36 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast