Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: गणेश जोशी ने हॉकी टूर्नामेंट के विजेता-उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, बोले- जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास

Uttrakhand News: गणेश जोशी ने हॉकी टूर्नामेंट के विजेता-उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, बोले- जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पब्लिक स्कूल में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 27वीं अखिल भारतीय स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 36 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के ऐसे महान खिलाड़ी थे, जिनका नाम लेते ही देश की गौरवशाली हॉकी परंपरा हमारे सामने आ जाती है। उन्होंने अपने अद्भुत खेल कौशल और प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। यही कारण है कि उन्हें आज भी ‘हॉकी के जादूगर’ के रूप में याद किया जाता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं को यह संदेश देता है कि प्रतिभा के साथ अनुशासन, निरंतर अभ्यास, समर्पण और राष्ट्र के प्रति भावना जुड़ जाए तो व्यक्ति असाधारण ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विगत 27 वर्षों से प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आयोजकों को बधाई दी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हॉकी के प्रति प्रतिबद्धता, युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और खेल भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों का अपना महत्व है। जीत हमें विनम्र रहना सिखाती है, जबकि हार अपनी कमियों से सीख लेकर और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज भारत खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को जन-जन तक पहुंचाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर की युवा प्रतिभाओं को आगे आने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखंड में खेलों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अगला हॉकी टूर्नामेंट बच्चे भिलाडू स्टेडियम में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि भिलाडू स्टेडियम से संबंधित वन आपत्ति की समस्या का समाधान हो गया है और शीघ्र ही स्टेडियम का शिलान्यास भी किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अनेक खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मेजर ध्यानचंद की महान हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मोहन पेटवाल, प्रधानाचार्य विशाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Also read: पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, लिवइन पार्टनर पर पेड़ से बांधकर जलाने का लगा आरोप

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:अजय टम्टा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- वोट बैंक के लिए सामाजिक सौहार्द से कर रही खिलवाड़

Uttrakhand News:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राहुल गांधी द्वारा हल्द्वानी की घटना को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति करने से पहले तथ्यों की जानकारी हासिल करनी चाहिए। किसी स्वतंत्र सामाजिक संस्था के कार्यक्रम को बिना ठोस प्रमाण के भाजपा से जोड़कर पूरे संगठन को कठघरे में खड़ा करना राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

Uttrakhand News:पूर्व विधायक तथा उनकी धर्मपत्नी के जन्म जयंती कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ,लोक गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति

Uttrakhand News:अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत चौकोट की देघाट धरती में शनिवार को भार भीड़ उमड़ आयी।प्रदेश में विधान सभा चुनाव अगामी कुछ ही महीनों बाद होने वाले हैं।कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब ने राजनीतिक पंडितों को अगामी चुनाव के दृष्टिगत सोचने को मजबूर किया है।मौका था भाजपा से सल्ट के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र जीना तथा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय नेहा जीना की जन्म जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि एवं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast